सीपीएम के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधान पार्षद बलराम सिंह यादव अब नहीं रहे। मंगलवार देर शाम त्रिवेणीगंज स्थित रेफरल बलराम सिंह यादव अस्पताल में की फाइल फोटो उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे 1 पुत्र और पत्नी को छोड़ गए। उनके निधन पर समाज के हर तबके के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। स्व. यादव सीपीएम के एक सक्रिय कार्यकर्ता थे और वे अपनी सांगठनिक क्षमता के बल पर विधान परिषद पहुंचे थे। स्व. बलराम सिंह यादव अपने पैतृक पंचायत
सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडल अंतर्गत कोरियापट्टी पंचायत के करीब 20 साल तक मुखिया रहे। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत हुए चुनाव में वे जिला परिषद का चुनाव जीतकर सुपौल जिला परिषद के अध्यक्ष बने और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा निर्वाचित होकर विधान पार्षद पहुंचे थे। वे पिछले कई माह से बीमार थे जिस कारण राजनीति में उनकी सक्रियता कम हो गई थी। उनके निधन पर समाज के हर तबके के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाकपा नेता ओमप्रकाश नारायण मकपा नेता बिनोद कुमार, सीपीआई माले नेता ललन यादव ने कहा कि उनके निधन से वामपंथी आंदोलन के साथ-साथ समाजवादी आंदोलन को गहरा धक्का लगा है।
एक टिप्पणी भेजें