सहरसा महिषी : देर रात स्कूल में युवक की गोली मारकर हत्या, छानबीन मेँ जुटी पुलिस

महिषी थाना क्षेत्र के लखनी गांव में बुधवार की देर रात आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी गई। परिजनों ने बताया कि गोली सिर में लगने के बाद घायल रंधीर यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही मौत हो गयी।


युवक को लखनी विद्यालय में गोली मारी गई है। देर रात में विद्यालय में किसी कारण युवक मौजूद था, इसका पता नहीं चल पाया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी महिषी थाना को दी गई। परिजनों व स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर महिषी थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटनास्थल पर सदलबल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रथमदृष्टया आपसी विवाद का मामला लग रहा है।

News : hindustan 

Post a Comment

और नया पुराने