युवा दिलों की धड़कन कुमार सत्यम के गजल और सूफी गीतों को सुनने आज सिंहेश्वर के मवेशी हाट में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में भीड़ उमड़ पड़ी. युवाओं में इन दिनों चर्चित हो रहे खानदानी रईस वाला गाना भले ही कुमार सत्यम का अपना नहीं, शबीना अदीब की लिखी हो, लेकिन जब महोत्सव की महफिल से युवाओं ने उनसे आग्रह करना शुरू किया, तो वे अपने आप को रोक नहीं पाए. एक बार जब उन्होंने 'जो खानदानी रईस हैं, वो मिजाज रखते हैं नर्म अपना..गाना शुरू किया, तो तालियों की गड़गड़ाहट से महफिल गूंजने लगा. एक बार जब महफिल जम गई तो फिर तो उन्होंने एक से बढ़कर एक राग भैरवी, ठुमरी समेत अन्य रागों से जुड़े हुए सूफी गायन से महफिल में चार चांद लगा दिया है. युवा इतने से ही नहीं मानने को तैयार थे. उनकी माने तो कुमार सत्यम से बार-बार वही गाना सुनना चाह रहे थे. रात 10 बजे तक कुमार सत्यम ने दर्शकों को कभी भी शांति से बैठने नहीं दिया. तालियों की गड़गड़ाहट और झूमते हुए दर्शक मानो सिर्फ और सिर्फ उन्हीं का इंतजार कर रहा था.
एक टिप्पणी भेजें