जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद पप्पू यादव के जेल जाने के बाद लोगों के बीच जनाक्रोश का माहैल है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पप्पू यादव की रिहाई की लगातार मांग उठ रही है। इसी कड़ी में पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह काफी भावुक दिख रहे हैं। दरअसल बुधवार को सार्थक रंजन ने खुद पप्पू यादव के फेसबुक पेज से लाइव किया और कई बातों को जनता के सामने रखा। उन्होंने बताया कि किस तरीके से उनके पिता को प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बिहार के लोगों को एकसाथ आने की भी अपील की और कहा कि पप्पू यादव सिर्फ नहीं बल्कि एक जुनून है। पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने कहा कि श्मेरे पिता अकेले हैं कल 9 बजे से लेकर आज सुबह 3 बजे तक मेरे पिता के साथ एक मुजरिम
अखबारः
के तरह बर्ताव किया गया है लेकिन मैं जानना चाहता हूँ कि जुर्म है क्या? हॉस्पिटल की सच्चाई दिखलाना जुर्म है क्या? या जरूरतमंद लोगों की मदद करना जुर्म है? जो एम्बुलेंस लोगों के काम आ सकते थे, उसे एक कैंपस में खड़ा कर के रखा गया. ₹पप्पू यादव के बेटे ने आगे कहा कि ₹अपना परिवार छोड़ कर उन्होंने बिहार के हर एक परिवार के लिए काम करना सही समझा। हर एक परिवार की एक भी पुकार अनसुनी न जाये, उनका बस यही एक मकसद है।
मैं अक्सर देखता था कि मेरे
पापा कोविड वार्ड में जाते थे. मुर्दाघर में जाते थे। लोगों के पास भीड़ में जाकर उन्हें भोजन देते थे। कोई उन्हें गले लगाकर रोता था। वह हर किसी की मदद करते थे। आज वो अकेले बीरपुर में हैं। वह पूरी रात नहीं सोये हैं। जहां उन्हें रखा गया है, वह बिल्डिंग किसी भी व टूटने को है। वह जर्जर है। रउन्होंने आगे कहा कि यह बहुत ही बुरा लगने वाली बात है कि उन्होंने बिहार के हर एक घर के लिए अपना घर छोड़ा है। हम सबने कल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उन्हें साथ दिया ।
एक टिप्पणी भेजें