दौरान हरिपुर-कबैला मुख्य सड़क किनारे पेड़ से शव लटकता हुआ बरामद किया।

रविवार को महिषी थाना क्षेत्र के लौहार - निवासी उमेश सिंह के 30 वर्षीय पुत्र राजू सिंह का शव सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव से आम ते बगीचा में पेड़ से लटकता हुआ पुलिस ने बरामद किया। बताया जाता है कि पहले से शादीशुदा मृतक राजू सिंह अपने गांव लौहार में एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग में आरोपी बनाया गया था। वहां की पंचायत ने 21 हजार जुर्माना उसके पिता से वसूलने के बाद गांव छोड़ देने का फरमान जारी किया था। पंचायत के आदेश पर उक्त युवक 23 अप्रैल को अपनी बहन के ससुराल सोनवर्षा कचहरी थाना के हरिपुर गांव में आकर रहने लगा। इस बीच 16 दिन बाद रविवार की सुबह उसकी लाश गांव से सटे पूरब आम बगीचा में पेड़ से लटकता हुआ पुलिस ने बरामद किया। घर वालों का कहना है कि युवक घर में सोया था कब निकला यह किसी को पता ही नहीं चला। पुलिस ने रविवार
की अहले करीब चार बजे गश्ती के


दौरान हरिपुर-कबैला मुख्य सड़क किनारे पेड़ से शव लटकता हुआ बरामद किया। घटना के बाद पुलिस ने मृतक की बहन नीलू देवी से उसके भाई के संबंध में पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या की गई या फिर खुद फांसी लगा ली इसकी जांच की जा रही है। चूंकि मामला उसके गांव लौहार से प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। फिलहाल मृतक के पिता महिषी थाना क्षेत्र के लौहार निवासी ■ उमेश सिंह ने थाना में आवेदन देकर ■ अपने ही गांव के दो लोगों सहित अन्य अज्ञात को पुत्र की हत्या करने का आरोपी बनाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इधर मृतक के पिता उमेश सिंह ने बताया कि मेरे गांव लौहार में कुछ लोग साजिश कर मेरे पुत्र को पड़ोस की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग के आरोप में दंडित किया। जिसमें हमें दंड के रूप में 21 हजार रुपए भी पंच में जमा कर दिया। लेकिन पंचों के आदेशानुसार राजू को कुछ दिन के लिए गांव से बाहर रखने का फरमान सुनाया। जबकि मेरा पुत्र शादीशुदा एवं एक पुत्री का पिता था। फिर भी पुत्र गांव से बाहर बहन के घर हरिपुर 23 अप्रैल को चला गया था। थाना अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि मृतक के पिता के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर दो ज्ञात सहित अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।



Post a Comment

और नया पुराने