सहरसा। किशनगंज जिले में पदस्थापित थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार की हत्या से पतरघट इलाके और उनके ससुराल के लोग मायूस हैं। सोमवार को अपनी नानी के यहां पहुंची शहीद इंस्पेक्टर की पुत्री शाश्वतिश्री उर्फ नैनी ने कहा कि पिता के हत्या का मैं बदला लूंगी। शहीद थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार की शादी विशनपुर गांव के शिक्षक बिदेश्वरी प्रसाद यादव की पुत्री और अनिल कुमार व मनोज कुमार की बहन मीनू से हुई थी। थानाध्यक्ष को दो पुत्री और एक पुत्र है। अब बच्चों के भविष्य को लेकर स्वजन चितित हैं।
जानकीनगर के ठाकुर हाईस्कूल खूंट में शहीद इंस्पेक्टर के सहपाठी रहे सर्जन डॉ. दिलीप कुमार सिंह व प्रो. संजय कुमार परमार ने अश्विनी के दिलेरी और साहस की सराहना की। उन्होंने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें