सहरसा: रैक प्वाइंट से बालू- गिट्टी आदि निर्माण सामग्री बिना ढंके ढुलाई
नहीं करने के लिए सदर एसडीओ शंभूनाथ झा ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने
जहां इस संबंध में सहरसा रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, माल गोदाम
प्रभारी, स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ को पत्र भेजा है, वहीं डीएम के निर्देश
पर सोमवार को स्वयं रैक प्वाइंट पर पहुंचकर संवेदकों को इस संबंध में
हिदायत दी। एसडीओ ने कहा कि रेलवे रैक प्वाइंट से बिना कवर किए बालू,
गिट्टी, सिमेंट लदा ट्रैक्टर शहर के मध्य से तेज गति से गुजरता है, जिस
दौरान ट्रैक्टर से गिरकर सामान सड़क पर बिखर जाता है।, जिससे छोटी वाहन,
मोटरसाईकिल आदि की दुघर्टना की आशंका बनी रहती है। इस बालू, सिमेंट के हवा
में उड़ने से प्रदूषण फैलता है और आवागमन करनेवाले आमलोगों को भी परेशानी
होती है। उन्होंने अपने पत्र के माध्यम जहां रेल अधिकारियों को अनुपालन
कराने का आग्रह किया, वहीं संवेदकों से स्वयं मिलकर सख्ती से निर्देश पालन
का निर्देश दिया। कहा कि इस निर्देश का पालन नहीं करनेवालों के खिलाफ सख्त
कार्रवाई होगी।
एक टिप्पणी भेजें