विकास नहीं होने पर #पंचायत के मुखिया को ग्रामीणों ने बनाया बंधक।Kosi Media

विकास नहीं होने पर #पंचायत के मुखिया को ग्रामीणों ने बनाया बंधक।
बिहार के #कैमूर_जिले के मोहनिया नगर पंचायत में चार वर्षों में एक भी #विकास काम नही होने से नाराज़ लोगो ने अपना गुस्सा #जनप्रतिनिधि पर उतारना शुरू कर दिया है।
बरसात में परेशानी झेल रहे लोगो ने वार्ड पार्षद को ही बंधक बना डाला। मामला मोहनिया के वार्ड नम्बर 15 का है। #स्थानीय लोगो ने पार्षद इम्तियाज़ अंसारी को एक बिजली के खम्भे से बांध कर इसकी सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकरियों को दे दी है।
लोगो का आरोप है कि वार्ड नम्बर 15 समस्याओ से घिरा हुआ है। गली एव नाली का निर्माण काम नही होने से बरसात के इस मौसम में लोगो का पैदल चलना भी दुभर हो गया है। कई बार समस्या से वार्ड पार्षद को अवगत कराया गया लेकिन कुछ नही हुआ।
#kosimedia
#jantainaction

Post a Comment

और नया पुराने