अभाविप का मिशन आरोग्य रक्षक कार्यक्रम की हुई शुरुआत,कार्यकर्ताओं की टोली वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक*
सहरसा सोनवर्षा-संपूर्ण बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मिशन आरोग्य रक्षक की शुरुआत की गई. इस क्रम में सोनवर्षा राज स्थित अभाविप के स्थानीय कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने इसकी शुरुआत की.जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत बिहार के दस हजार गांव में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता टोली बनाकर जाएंगे और लोगों की स्क्रीनिंग,ऑक्सीजन जांच व सैनिटाइज करेंगे.साथ ही वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएंगे.बताया कि यह अभियान 1 जून से 7 जून तक चलेगी.छात्र संघ अध्यक्ष कुन्दन कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को मिशन आरोग्य रक्षक के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिशन आरोग्य रक्षक बिहार के आने वाले दिनों में ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित होगा.उन्होंने कहा कि सोनवर्षा के 21 पंचायत के सभी गांव में जा-जा कर वैक्सीनेशन के प्रति फैलाई गई दुष्प्रचार को दूर करने का प्रयास की जाएगी.जिला प्रमुख प्रो.प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि खुद को सुरक्षित रखतें हुए सोनवर्षा राज के 21 पंचायत में कुल 126 एवीबीपी कार्यकर्ता अभाविप के इस राज्यव्यापी मिशन आरोग्य रक्षक कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे ताकि लोगों में फैली वैक्सीन के प्रति भ्रम को दूर किया जा सकेगा.
मौके पर जिला संयोजक दींनबधु सिंह,नगर अध्यक्ष शिक्षक रोहित कुमार,उपाध्यक्ष शारिरीक शिक्षक दीपक राठौड़ और अन्य उपस्थित थे!
एक टिप्पणी भेजें