श्याम देहाती की मौत की खबर से पूरी भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री सदमे में हैं!

श्याम देहाती ने कई दिग्गज भोजपुरी सितारों को वो मुकाम दिलाया है जहां पर वो आज हैं. उन्होंने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी (Kajal Raghwani), दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua), रानी चटर्जी (Rani Chatterjee), प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu), पवन सिंह जैसे कई दिग्गज सितारों की फिल्मों और गानों को लिखा है. श्याम देहाती बिहार के बेतिया के रहने वाले थे. वो अपना करियर बनाने के लिए साल 2006 में मुंबई आए थे. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ रिक्शेवाला' (Nirahua Rikshawala) से की थी. उसी फिल्म से निरहुआ का गाना 'मिसिर जी तू तो बड़ा बड़ा ठंडा' (Misir Ji Tu Ta Bada Bada Thanda) खूब लोकप्रिय हुआ था. आज भी लोग इस गाने को बड़े चाव से सुनते हैं.


आपको बता दें कि श्याम देवाती 2 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उन्हें गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पीआरओ रंजन सिन्हा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान वो एक या दो बार मुंबई भी गए थे. आज ही उनके मौत की खबर बाहर आने से सभी लोग चौंक गए हैं. पवन सिंह (Pawan Singh), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) समेत भोजपुरी सिनेमा के कई दिग्गजों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है. श्याम देहाती अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी को छोड़ गए हैं. हाल ही में श्याम ने अपना खुद का 'प्योर देहाती' (Pure Dehati) के नाम से वेफर ब्रांड भी शुरू किया था जिसका वो सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहे थे.
Source: @news18biharjharkhand

Post a Comment

और नया पुराने